Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.81 प्रति डॉलर पर पहुंचे

February 13, 2025

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.81 प्रति डॉलर पर पहुंचे

Rupee Gains 14 Paise : रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.81 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये पर दबाव कम हुआ। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण दबाव झेल रही स्थानीय मुद्रा को घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार से समर्थन मिला।

सरकार द्वारा बुधवार को जारी मुद्रास्फीति के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों से भी इसमें सुधार हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.82 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 86.81 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.95 पर बंद हुआ था।

Rupee Gains 14 Paise
Rupee Gains 14 Paise

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.59 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,969.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें