Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने बच्चे की मोबाइल फोन की लत से हैं परेशान… तो अपनाएं ये 5 तरीके, खुशी-खुशी खुद छोड़ देगा स्मार्टफोन देखना

February 13, 2025

अपने बच्चे की मोबाइल फोन की लत से हैं परेशान… तो अपनाएं ये 5 तरीके, खुशी-खुशी खुद छोड़ देगा स्मार्टफोन देखना

Phone addiction in child : आज के समय में मोबाइल फोन हमारे रोजमर्रा जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को हर किसी को इसकी लत लग चुकी है। हालांकि मोबाइल फ़ोन ने बहुत से कामों में लोगों की ज़िंदगी को आसान भी बनाया है। लेकिन आज के समय में बच्चों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा जिसका असर सीधा बच्चों की पढ़ाई पर दिख रहा है।

वहीं उन्हें शारीरिक समस्याओं यानि माइग्रेन, गर्दन और पीठ से जुड़ी आदि प्रकार का सामना करना पड़ रहा। इसलिए बच्चों की स्मार्टफोन की लत छुड़ाना बहुत जरूरी है। जिसके 5 तरीके हम यहां पर बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं…

मोबाइल फोन की लत से होने वाले नुकसान

–नींद की कमी
–सुस्ती, थकावट
–चिड़चिड़ापन
–ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
–तनाव

इन 5 तरीकों से छुड़ाएं अपने बच्चे की मोबाइल फोन लत

निगरानी रखें : पेरेंट्स को हमेशा बच्चे के स्मार्टफोन का उपयोग करते समय उस पर निगरानी रखना चाहिए। जिससे आपको भी पता हो कि बच्चा मोबाइल फोन में क्या देख रहा है। इसके लिए आप फोन में पैरेंट्ल कंट्रोल एप्लीकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं। जिसके मदद से आप उसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

स्क्रीन टाइम करें कंट्रोल : यदि बच्चा बहुत ज्यादा मोबाइल फोन इस्तेमाल करता है तो उसके इस आदत को सुधारे। क्योंकि मोबाइल फ़ोन का अधिक इस्तेमाल करना सेहत के हानिकारक होता है। आप बच्चे के लिए फोन का उपयोग करने के लिए एक सीमित समय रख सकते करें। जैसे कि आप उन्हें दिन में केवल 1-2 घंटे के लिए स्मार्टफोन का उपयोग करने की परमिशन दे सकते हैं।

ऑफलाइन एक्टिविटीज पर ध्यान दीजिए : बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखने के लिए पेरेंट्स उनके ऑफलाइन एक्टिविटीज पर ध्यान दें। जैसे कि आप उन्हें खेल, बुक रीडिंग या कला बनाने के लिए बढ़ावा दे सकते है।

स्मार्टफोन-फ्री एरिया बनाएं : आप अपने बच्चे के लिए घर में एक स्मार्टफोन-फ्री एरिया बना सकते है। जैसे की डाइनिंग या बेडरूम में स्मार्टफोन का उपयोग बिल्कुल न करें। जिससे आपका बच्चा कुछ देर फ़ोन से दूर रहे।

रात में फोन चलाने से रोकें: पेरेंट्स अपने बच्चो के साथ बातचीत करें और उसे मोबाइल फोन ज्यादा इस्तेमाल करने से होने वाली समस्याओं से बारे में समझाएं। इसके अलावा रात के समय बच्चे को फोन बिल्कुल न दे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें