Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

America जाना चाहते है, कहां करें आवेदन, कैसे मिलेगा VISA… यहां जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

February 20, 2025

America जाना चाहते है, कहां करें आवेदन, कैसे मिलेगा VISA… यहां जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

नेशनल डेस्क : हर साल बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक नौकरी और व्यापार के लिए अमेरिका जाते हैं।अगर आप भी अमेरिका में नौकरी या व्यापार के लिए जाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको अमेरिकी वीजा की आवश्यकता होगी। वीजा प्राप्त करने के लिए आपको कुछ खास प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। यहां हम आपको अमेरिका वीजा के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, ताकि आपको इसके लिए कोई कठिनाई न हो। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

अमेरिका वीजा के लिए  वैध पासपोर्ट हो 

आपको बता दें कि अमेरिका वीजा के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास एक वैध पासपोर्ट हो। आपका पासपोर्ट अमेरिका में रहने के दौरान आपके द्वारा बिताए गए समय से कम से कम 6 महीने अधिक वैध होना चाहिए। यदि आपका पासपोर्ट इसकी वैधता पूरी नहीं करता है, तो आपको नया पासपोर्ट बनवाने के लिए इंतजार करना होगा।

Visa आवेदन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन
    अमेरिका के नॉन-इमिग्रेंट वीजा के लिए आपको पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए आपको https://ceac.state.gov/genniv/ पर जाकर अपना आवेदन फाइल करना होगा। इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी सवालों का सही-सही उत्तर देना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की गलती आपकी वीजा प्रक्रिया में रुकावट डाल सकती है।
  2. दस्तावेज़ और फॉर्म
    वीजा आवेदन के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी।
    • पासपोर्ट
    • DS-160 कंफर्मेशन पेज
    • सफेद बैकग्राउंड वाली 5×5 सेंटीमीटर की फोटो
    • पेमेंट प्रूफ
    • स्पॉन्सर लेटर (यदि applicable हो)
    • बर्थ सर्टिफिकेट
    • मैरिज सर्टिफिकेट (यदि applicable हो)
  1. वीजा इंटरव्यू के लिए अपॉइंटमेंट
    आपको अपने वीजा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। यह इंटरव्यू अमेरिकी एम्बेसी में होगा।

वीजा के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 

इंटरव्यू के दौरान आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ साथ लेकर जाने होंगे। इंटरव्यू के दौरान एम्बेसी अधिकारी आपके दस्तावेज़ों की जांच करेंगे और आपके द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर के आधार पर यह तय करेंगे कि आप अमेरिका वीजा के लिए योग्य हैं या नहीं।

आपका वीजा अप्रूव हो जाता है, तो…

अगर आपका वीजा अप्रूव हो जाता है, तो आपको पासपोर्ट और वीजा कलेक्ट करने के लिए फिर से एम्बेसी जाना होगा। वहां से आपको अपनी मंजूरी प्राप्त वीजा के साथ पासपोर्ट वापस मिल जाएगा। अमेरिका वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो सकती है, लेकिन अगर आप सभी दस्तावेज़ सही और समय पर तैयार करते हैं, तो यह प्रक्रिया सुगम हो जाती है। वीजा के लिए आवेदन करते समय हर एक कदम पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि आपके वीजा आवेदन में कोई समस्या न आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें