Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का दान बना रहा हर दिन नया रिकार्ड

February 14, 2025

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का दान बना रहा हर दिन नया रिकार्ड

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जा रहा दान आए दिन नया रिकार्ड बना रहा हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर की हुंडी में अब तक 7 करोड़ रुपए से अधिक का दान दिया है। हालांकि, कुछ हुंडियों और सोने-चांदी के दान की गिनती बाकी है, लेकिन इस आंकड़े के साथ ही यह एक नया रिकार्ड स्थापित हुआ है। मंदिर प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी टिकटों पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से हुंडी में दान दिया, जिससे मंदिर की आय में भी वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें: ‘सरकार की नजर परिसीमन पर, महिला आरक्षण सिर्फ बहाना’, लोकसभा में बोले गौरव गोगोई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें