Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लूट की बड़ी वारदात: चंद रुपयों के लिए काट दी युवक की दोनों कलाइयां, फिर भी नहीं रुके…

February 16, 2025

लूट की बड़ी वारदात: चंद रुपयों के लिए काट दी युवक की दोनों कलाइयां, फिर भी नहीं रुके…

khanna Big robbery: पंजाब डेस्क: खन्ना से बीती रात लूट की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बता दें कि, रात करीब साढ़े आठ बजे खन्ना जिले के गांव बालियो के पास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पर आल्टो कार सवार चार लोगों ने हमला कर दिया। जिन्होंने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तेजधार हथियारों से हमला किया और उससे करीब 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घायल को चंडीगढ़ अस्पताल किया गया रेफर

जानकारी के अनुसार, घायल युवक को समराला जे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने युवक के दोनों हाथ, पैर, सिर और छाती पर धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर समराला पुलिस टीम समराला सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पार्षद सेवा सिंह ने बताया

माछीवाड़ा साहिब में मीट की दुकान चलाने वाला युवक गगनदीप गोपी रोजाना की तरह शाम को अपने मोटरसाइकिल पर समराला घर लौट रहा था। जब वह गांव बालियों के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार में सवार चार लुटेरों ने उसके मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उससे करीब 25 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

जब उसे समराला के सरकारी अस्पताल में लाया गया तो युवक की हालत बहुत गंभीर थी। जिसे देखते हुए सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया। इस घटना के बाद समराला व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है और उनके वाहन का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें