Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली की कटौती! आज जालंधर के इस इलाके में लगेगा लंबा Power Cut, कुल इतने देर बिजली रहेगी गुल

February 16, 2025

बिजली की कटौती! आज जालंधर के इस इलाके में लगेगा लंबा Power Cut, कुल इतने देर बिजली रहेगी गुल

Power Cut: पंजाब के जालंधर शहर में आज बिजली का लंबा कट लगने जा रहा है, आपको बता दे कि यह बिजली आपूर्ति के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण किया जा रहा है। शहर में लंबा कट लगने से आसपास के इलाकों के रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुल इतने देर तक शहर में बंद रहेगी बिजली

मिली जानकारी के अनुसार आज शहर में करीब 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। बता दे कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर में बिजली गुल रहेगी। जिसके वजह से लोगों को थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग के अनुसार, 132 केवी बस बार नंबर के वार्षिक रखरखाव के लिए पहले ही शटडाउन को मंजूरी दी जा चुकी है।

इन इलाकों में रहेगा असर

बता दें इस शटडाउन के कारण 132 केवी काहनपुर जालंधर पर बिजली अस्थायी रूप से बंद रहेगी। जिसके चलते 11 केवी फीडर जीडीपीए, जे.जे कॉलोनी,
टेलब्रो, पंजाबी बाग, पठानकोट रोड, भारत, हेमको, बल्ला यूपीएस, रायपुर एपी, नूरपुर यूपीएस, धोगरी एपी, हरगोबिंद नगर प्रभावित होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें