Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद 9 ट्रेनों के हुई कैंसिल… यहां देखिए पूरी लिस्ट

February 16, 2025

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद 9 ट्रेनों के हुई कैंसिल… यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : 15 फरवरी, 2025 की रात करीब साढ़े 8 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर भारी भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 पुरुष, 9 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद घायल हुए लोगों का इलाज दिल्ली के LNJP अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस दुर्घटना के बाद रेलवे ने दिल्ली से जाने वाली 9 ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

9 ट्रेनों को कैंसिल किया गया

आपको बता दें कि इस दुर्घटना के बाद रेलवे ने दिल्ली से जाने वाली 9 ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया है। इनमें से 7 ट्रेनें प्रयागराज जाने वाली थीं। इसके अलावा, एक ट्रेन की टाइमिंग को भी बदला गया है, जो भी प्रयागराज जाने वाली ट्रेन है। रेलवे ने इसकी जानकारी जारी करते हुए बताया कि परिचालन कारणों से यह निर्णय लिया गया है।

कैंसिल की गईं ट्रेनों की सूची

रेलवे द्वारा कैंसिल की गईं ट्रेनों की सूची निम्नलिखित है:

  • 54213/54214 (जेएनयू-पीएफएम-जेएनयू, 16.02.2025)

 

  • 14102/14101 (सीएनबी-पीएफएम/पीआरजी-सीएनबी, 16.02.2025)

 

  • 54254/54253 (एलकेओ-पीएफएम-एलकेओ, 16.02.2025)

 

  • 54375/54376 (पीएफएम-जेएनयू-पीएफएम, 16.02.2025)

 

  • 04205 (एवाई-पीएफएम, 16.02.2025)

 

  • 04118 (AYC-PRYJ, 16.02.2025)

 

  • 14102 (CNB-PYGS, 16.02.2025)

 

  • 64567 (बीएससी-टीकेजे, 16.02.2025)

 

  • 04254 (एवाई-पीएफएम, 16.02.2025)

 

रिशेड्यूल की गई ट्रेन

रेलवे ने एक ट्रेन का समय भी बदल दिया है। ट्रेन नंबर 14210 (एलकेओ-पीवाईजीएस) अब 10:30 बजे निर्धारित की गई है, यानी 255 मिनट की देरी से चलेगी।

प्रयागराज के स्टेशनों पर विशेष प्रोटोकॉल लागू

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज और आसपास के 8 प्रमुख स्टेशनों पर एक विशेष प्रोटोकॉल लागू किया गया है। इस प्रोटोकॉल के तहत, स्टेशन में प्रवेश और निकासी के लिए एक निर्धारित व्यवस्था बनाई गई है ताकि यात्री एक दिशा में ही स्टेशन में प्रवेश करें और दूसरी दिशा से बाहर जाएं। इससे लोगों के क्रॉस मूवमेंट को रोका जा सकेगा। साथ ही, यात्रियों की संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे ने यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं। ट्रेनों को रद्द करना और टाइमिंग में बदलाव इस दिशा में एक कदम है। रेलवे ने अब प्रयागराज के प्रमुख स्टेशनों पर भी विशेष प्रोटोकॉल लागू किया है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें