
नागपुर: मुंबई के लिए खेलने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टखने की चोट के कारण सोमवार से विदर्भ के साथ शुरु हो वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल से बाहर गये हैं। यशस्वी जायसवाल इस सप्ताहांत प्रशिक्षण के दौरान के बाएं टखने में चोट लग गई थी। वह अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) बेंगलुरू जाएंगे।
मुंबई टीम की ओर जायसवाल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में लिये जाने के बारे में नहीं बताया गया हैं। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य जायसवाल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय में पर्दापण किया था। उन्हें विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किया था। जायसवाल पहले भारत के शुरूआती चैं¨पयस ट्रॉफी टीम में थे। लेकिन आखिर उनकी जगह पर वरूण चक्रवर्ती को टीम में शामिल कर लिया गया।
दुबे और जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा गया हैं और जरूरत पड़ने पर वे दुबई की यात्र कर सकते हैं। इसके बाद जायसवाल मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेलने वाले थे। टीम में अजिंक्य रहाणो, सूर्यकुमार कुमार, शिवम दुबे और शादरुल ठाकुर जैसे नामी खिलाड़ी है। उल्लेखनीय है कि कल होने वाले सेमीफाइनल में मुम्बई का मुकाबला विदर्भ से होगा।
ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला
मेष: दिन शुभ रहेगा...