Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 का शेड्यूल हुआ जारी, 22 मार्च से होगा आगाज; जानिए कब-किससे और कहां होगी टक्कर?

February 16, 2025

IPL 2025 का शेड्यूल हुआ जारी, 22 मार्च से होगा आगाज; जानिए कब-किससे और कहां होगी टक्कर?

कोलकाता। आईपीएल 2025 का आग़ाज़ 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में गतविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की भिड़ंत से होगा। कोलकाता में ही 23 मई को दूसरा क्वालिफ़ायर और 25 मई को फ़ाइनल भी खेला जाएगा। इससे पहले 2013 और 2015 में भी यहां फ़ाइनल खेला जा चुका है। 20 और 21 मई को पहला क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर हैदराबाद में खेला जाएगा। शनिवार को आईपीएल के आग़ाज़ के ठीक अगले दिन यानी रविवार 23 मार्च को डबल हेडर खेला जाएगा। जहां सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई इंडियंस (MI) की मेज़बानी करेगी।

कुल 2025 में 74 मैच खेले जाएंगे और लीग कुल 65 दिनों तक खेली जाएगी। पूरे सीज़न में 12 डबल हेडर खेले जाएंगे। आरआर , दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) दोपहर में तीन-तीन मैच खेलने वाले हैं। अन्य सात टीमें दोपहर में दो-दो मैच खेलेंगी। पिछले साल दोपहर के मैच 3:30 बजे से शुरू हुए थे। शेडय़ूल में 13 मैदानों के नाम सामने आए हैं जिसमें सभी 10 टीमों के मुख्य घरेलू मैदानों के अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला का नाम भी शामिल है।

आरआर के लिए गुवाहाटी, डीसी के लिए विशाखापट्टनम और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए धर्मशाला दूसरा घरेलू मैदान होगा। गुवाहाटी और विशाखापट्टनम में दो-दो मैच होंगे तो वहीं धर्मशाला तीन मैचों की मेज़बानी करेगा। पीबीकेएस आमतौर पर धर्मशाला में हर सीज़न दो मैच ही खेलती आई है, लेकिन इस बार आईपीएल ने इस मैदान पर एक अतिरिक्त मैच शेडय़ूल कर दिया है। डीसी, एमआई और एलएसजी इस मैदान पर पंजाब के ख़लिाफ़ मैच खेलेंगे। 4 से 11 मई के बीच यह मैच खेले जाने हैं और पीबीकेएस इकलौती टीम होगी जिसे लगातार तीन घरेलू मैच खेलने का मौक़ा मिलेगा।

यहां देखें IPL 2025 का फुल शेड्यूल

कोलकाता ने जीता था IPL 2024 का खिताब
आईपीएल का पिछला सीजन बेहद रोमांचक रहा था। तब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई के चेपक में खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता था। यह कोलकाता टीम का आईपीएल इतिहास में तीसरा खिताब रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें