Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shivpuri में एक ट्रक के ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार देने से 2 भाइयों की मौत

February 16, 2025

Shivpuri में एक ट्रक के ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार देने से 2 भाइयों की मौत

Shivpuri : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रविवार को टक्कर मार दी, जिससे दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुरवाया पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, हालांकि दोपहिया वाहन पर सवार लोग बच गए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अमोला घाटी इलाके में सुबह यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि चालक के सहायक को चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और दोनों भाई उसका पंर हुआ टायर बदल रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एक ट्रक ने दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई उसके नीचे दब गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मस्तराम गुजर्र (26) और उसके भाई सेवाराम गुजर्र (24) के रूप में हुई है।

दोनों शिवपुरी जिले के मोहनगढ़ गांव के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और पीड़ितों के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा समझाने के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया और सड़क पर पुन: यातायात शुरू हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें