Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज जा रही महिलाओं ने कहा, मोदी जी ने बिना टिकट रेल यात्रा की दी है अनुमति , रेल अधिकारी रह गए हैरान

February 18, 2025

प्रयागराज जा रही महिलाओं ने कहा, मोदी जी ने बिना टिकट रेल यात्रा की दी है अनुमति , रेल अधिकारी रह गए हैरान

Prayagraj : बिहार में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब ग्रामीण महिलाओं के एक समूह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें बिना टिकट यात्र करने की अनुमति दी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार और (Prayagraj) प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों के बीच हुई बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। डीआरएम रविवार को महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों की अपेक्षाकृत अधिक भीड़ के मद्देनजर स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की वजह अपेक्षाकृत अधिक भीड़ को ही बताया जा रहा है।

शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास खड़ी विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं के एक समूह को देखकर अधिकारी ने उनसे पूछा कि वे यहां क्या कर रही हैं? उन्होंने बताया कि वे प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ना चाहती हैं। डीआरएम ने पूछा, ‘क्या आपके पास टिकट हैं?’ इसके जवाब महिलाओं ने कहा, ‘नहीं’’। डीआरएम ने सवाल करते हुए कहा, ‘आपको किसने बताया कि आप बिना टिकट के यात्र कर सकती हैं।’ महिलाओं के तुरंत जवाब दिया कि ‘नरेंद्र मोदी जी ने हमें ऐसा कहा।’ इसके बाद वहां खड़े लोग मुस्कुराने लगे।

डीआरएम ने महिलाओं से कहा, ‘आप गलतफमी है। न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य अधिकारी ने इसकी अनुमति दी है। अगर आप यात्र करना चाहती हैं, तो आपको टिकट लेनी होगी, अन्यथा आप पर कानून तोड़ने का आरोप लग सकता है।’ बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डीआरएम ने कहा, ‘महाकुंभ के लिए हमने उसी तर्ज पर ही व्यवस्था की जैसी हम किसी भी त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने पर करते हैं। इस बार असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है। फिर भी, हम तैयार हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें