Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madhya Pradesh Accident : सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 8 घायल

February 18, 2025

Madhya Pradesh Accident : सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 8 घायल

Madhya Pradesh Accident : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भिंड इटावा मार्ग पर जवाहरपुरा गांव के पास आज सुबह डंपर की टक्कर के कारण एक अन्य वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार लोडिंग ऑटो में सवार एक दर्जन से अधिक लोग विवाह समारोह के बाद जवाहरपुरा गांव से भवानीपुरा गांव लौट रहे थे। तभी जवाहरपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी।

इस वजह से उसमें सवार लोग प्रभावित हुए। घायलों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौबीस घंटे के अंदर दूसरा हादसा

हादसे के बाद घटनास्थल भिंड ग्रामीण थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वे जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे मार्ग सकरा होने और यातायात ज्यादा होने के कारण यहां हादसे होते रहते हैं। कल भी एक कंटेनर ने शादी से वापस लौट रहे बाइक सवार को कुचल दिया था।

इस घटना के चौबीस घंटे के अंदर ये दूसरा हादसा हो गया। मृतकों में 45 वर्षीय गुड्डी देवी के अलावा हेमलता जाटव, प्रद्युम्न जाटव, अरुण कौशल और एक महिला शामिल है। इस महिला की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें