Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

KIIT में नेपाली छात्रों से दुर्व्यवहार का आरोप, मृतका के पिता ने जताई नाराजगी

February 18, 2025

KIIT में नेपाली छात्रों से दुर्व्यवहार का आरोप, मृतका के पिता ने जताई नाराजगी

KIIT University : ओडिशा के भुवनेश्वर में KIIT (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) में एक छात्रवास में मृत पाई गई एक नेपाली छात्र के पिता ने मंगलवार को आरोप लगाया कि इस निजी इंजीनियरिंग संस्थान ने नेपाल से आए छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया। यह बयान तब आया जब कैंपस में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद केआईआईटी प्रशासन ने कुछ नेपाली छात्रों को कथित तौर पर उनके छात्रवास से बाहर निकाल दिया। मृतक छात्र प्रकृति लाम्साल बीटेक तृतीय वर्ष की छात्र थी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतका के पिता सुनील लाम्साल मंगलवार की सुबह भुवनेश्वर पहुंचे। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बेटी को खो दिया है। यहां कई अन्य बच्चे भी पढ़ रहे हैं।

नेपाल जाकर छात्रों को पढ़ने के लिए बुलाते

कुछ छात्रों को छात्रवास से बाहर निकाल दिया गया। यह सही नहीं है। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। ये लोग नेपाल जाकर छात्रों को यहां पढ़ने के लिए बुलाते है। संस्थान उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। केआईआईटी प्रशासन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। लाम्साल ने ओडिशा सरकार और पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी की मौत के मामले में न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा के लिए यहां भेजा था। हमें उम्मीद है कि सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी। हमें सरकार और पुलिस प्रशासन पर भरोसा है।

मृतका के चचेरे भाई ने शिकायत दर्ज कराई थी

प्रकृति लाम्साल का शव रविवार की शाम को उसके छात्रवास के कमरे से मिला था। संस्थान ने कहा, ऐसा संदेह है कि मृतिका के केआईआईटी के किसी अन्य छात्र के साथ प्रेम संबंध थे और उसने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली। मृतका के चचेरे भाई ने भुवनेश्वर के इन्फोसिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन ने रविवार को अपने छात्रवास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दावा किया कि विश्वविद्यालय का एक छात्र उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें