Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine संकट के समाधान के लिए रियाद में Russia-US वार्ता शुरू, Kiev नहीं शामिल

February 18, 2025

Ukraine संकट के समाधान के लिए रियाद में Russia-US वार्ता शुरू, Kiev नहीं शामिल

रियाद: सऊदी अरब में रूसी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों की युक्रेन युद्ध को लेकर बैठक शुरू हो गई है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रियाद में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन यूक्रेन या किसी भी यूरोपीय देश को वार्ता में आमंत्रित नहीं किया गया।

अमेरिका के मुताबिक वार्ता यह जानने के लिए पहला कदम है कि क्या रूस युद्ध समाप्त करने के लिए गंभीर है, जबकि रूस का कहना है कि इसका लक्ष्य अमेरिका के साथ संबंधों को सामान्य बनाना है। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह उन वार्ताओं पर आधारित किसी भी समझौते को मान्यता नहीं देंगे जिनमें वह शामिल नहीं है।

अमेरिकी-रूस प्रतिनिधियों की यह बैठक यूरोपीय नेताओं के लिए भी एक झटका है जो कि यूक्रेन संकट के समाधान में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं।यूरोपीय नेताओं ने सोमवार को पेरिस में एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन आयोजित किया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने कहा कि वे स्थायी शांति समझौते की स्थिति में यूक्रेन में ब्रिटेन के सैनिकों को भेजने पर विचार करेंगे, लेकिन अन्य देश इसके लिए अनिच्छुक थे।

अगले सप्ताह रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए पूर्ण पैमाने के सैन्य आक्रमण तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे। मौजूदा स्थित यह है कि मॉस्को का पूर्वी डोनबास क्षेत्र के बड़े भाग पर कब्जा बरकरार है। रूसी सेना ने हाल ही में कुराखोव शहर को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है और उत्तर-पूर्व की ओर पोक्रोवस्क शहर की तरफ बढ़ना जारी रखे हुए है।

उधर यूक्रेन रूस के सैनिकों को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे पूर्वी मोर्चे पर मॉस्को का आक्रमण धीमा पड़ रहा है। यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीव रूसी तोपखाने की सीमा से बाहर है। इस महीने की शुरुआत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक क्षेत्र अदला-बदली का सुझाव दिया। उनके सुझाव में रूस के कुस्र्क सीमा क्षेत्र में हाल के महीनों में यूक्रेन द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्र और 2014 से डोनेट्स्क और लुगांस्क में रूस समर्थति लड़ाकों द्वारा कब्जा की गई भूमि शामिल थी।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें