Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने किया साइकिल चोर गिरफ्तार, 6 इंपोटेंट साइकिलें की बरामद, मामला दर्ज

February 18, 2025

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने किया साइकिल चोर गिरफ्तार, 6 इंपोटेंट साइकिलें की बरामद, मामला दर्ज

Bicycle thief arrested : संगठित वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमे उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और छह चोरी की साइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शफी पुत्र राज कुमार निवासी रणजीत एन्क्लेव दीप नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद की छह इंपोटेंट साइकिलें

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना कैंट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें बहुत दिनों से इंपोटेंट साइकिल चोरी होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने स्पेशल मुहिम चलाकर आरोपी को दहशरा ग्राउंट के पास से गिरफ्तार किया और उसके पास से सभी इंपोटेंट साइकिलें बरामद की। बता दे कि आरोपी से बरामद की साइकिलों में हीरो स्प्रिंट, मोटरेस, सनक्रॉस,ग्लोबेट ग्रांडे न्यूट्रॉन और हरक्यूलिस जैसे ब्रांड शामिल हैं।

मामला दर्ज

बता दे कि बरामद की गई प्रति साइकिल की कीमत 50 से 60 हजार रुपए है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 2 पर्चे दर्ज है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन कैंट, जालंधर में धारा 303(2), 317(2), और 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें