Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi CM Oath Ceremony : सज गया रामलीला मैदान… 20 फरवरी को नए CM लेंगे शपथ पर बदल गई टाइमिंग

February 18, 2025

Delhi CM Oath Ceremony : सज गया रामलीला मैदान… 20 फरवरी को नए CM लेंगे शपथ पर बदल गई टाइमिंग

नेशनल डेस्क : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद शानदार वापसी की है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों तक ही सीमित रह गई। वहीं कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में भी अपना खाता नहीं खोल पाई, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद भी पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह साफ है कि पार्टी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में आयोजित करेगी। इस समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों से की जा रही है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

आपको बता दें कि 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा ने पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने रामलीला मैदान में विशेष व्यवस्था की है। 27 साल बाद सत्ता में लौटने के बाद भाजपा इस समारोह के माध्यम से दिल्ली की जनता को यह संदेश देना चाहती है कि वह अब हमेशा उनके साथ है।

आगे क्या होगा?

हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय कर दी गई है। इस समारोह के दौरान दिल्ली की जनता, झुग्गी बस्ती और महिलाओं को शामिल करने का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

समारोह में किसे मिलेगा निमंत्रण?

भा.ज.पा. के इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कई नेताओं और वीवीआईपी को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। साथ ही, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस आयोजन में शामिल होंगे। इस समारोह में 30 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विशेष रूप से, दिल्ली की जनता, झुग्गी बस्ती और महिलाओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। भाजपा इस बात का ध्यान रख रही है कि हर वर्ग के लोग इस भव्य आयोजन में हिस्सा लें। इसके अलावा, कई वीवीआईपी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

सबकी निगाहें इस समारोह पर

इस प्रकार, दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक वापसी के बाद शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सारी तैयारियां जोरों पर हैं। अब सबकी निगाहें इस समारोह पर हैं, जो दिल्ली की राजनीति में एक नई शुरुआत का प्रतीक बन सकता है। बता दें कि रामलीला मैदान में पूरी तैयारी की जा रही है, जिसमें वहां लाल कालीन बिछाने का भी योजना बनाई गई है। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुग और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की और रामलीला मैदान का दौरा भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें