Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIP लोगों के लिए लाखों का टेंट, आम लोगों को मुसीबत,यह महाकुंभ नहीं, मृत्यु कुंभ… CM योगी पर बरसी ममता बनर्जी

February 18, 2025

VIP लोगों के लिए लाखों का टेंट, आम लोगों को मुसीबत,यह महाकुंभ नहीं, मृत्यु कुंभ… CM योगी पर बरसी ममता बनर्जी

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ करार देते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। ममता ने कहा कि महाकुंभ अब मृत्यु का कारण बन गया है और इसकी व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

VIP सुविधाओं पर ममता का हमला

आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि महाकुंभ में वीआईपी लोगों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान वीआईपी लोगों के लिए एक लाख रुपये तक के कैंप लगाए गए हैं, लेकिन गरीबों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है।

भगदड़ पर ममता ने उठाए सवाल

ममता ने महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ पर भी सवाल उठाया और कहा कि वहां भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था ठीक से नहीं की गई थी। उन्होंने पूछा कि जब इतनी बड़ी संख्या में लोग एक जगह जमा होते हैं, तो इसके लिए क्या ठोस योजना बनाई गई थी। ममता ने इसे कुप्रबंधन करार दिया और भाजपा सरकार को इस पर घेरा। सीएम ममता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र के दौरान महाकुंभ मेले में कथित कुप्रबंधन को लेकर भाजपा की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाकुंभ अब ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल चुका है और इस पर जल्द सुधार की जरूरत है।

BJP और PM मोदी पर ममता का पलटवार

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत करेंगी कि उनके विधायकों ने उन पर बांग्लादेशी कट्टरपंथियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धर्म का इस्तेमाल सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है और नफरत फैलाने का काम कर रही है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर आरोप लगाया था कि राज्य में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ रही हैं और इसके लिए ममता जिम्मेदार हैं। ममता ने इस आरोप का जवाब देते हुए भाजपा को चुनौती दी कि वह इस आरोप को साबित करें। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इसे साबित कर पाई तो वह इस्तीफा दे देंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें