Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM रेखा गुप्ता की कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं रविंद्र इंद्राज सिंह, जानिए क्यों है चर्चा में…

February 20, 2025

CM रेखा गुप्ता की कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं रविंद्र इंद्राज सिंह, जानिए क्यों है चर्चा में…

नेशनल डेस्क : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आखिरकार बीजेपी ने यह तय कर लिया है कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा। पार्टी ने विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। रेखा गुप्ता और उनके 6 मंत्रियों के साथ आज सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। इस नए कैबिनेट में एक नाम जो काफी चर्चा का विषय बना है, वह है रविंद्र इंद्राज सिंह। आइए जानते है इनके बारे में विस्तरा से…

कौन हैं रविंद्र इंद्राज?

आपको बता दें कि रविंद्र इंद्राज सिंह ने दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है और अब वह रेखा गुप्ता के कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने बवाना में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान को भारी बहुमत से हराया। रविंद्र इंद्राज की संपत्ति के बारे में बात करें तो उन्होंने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास कुल 7 करोड़ रुपये की संपत्ति और धन है। रविंद्र ने अपनी बीए की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से हासिल की है। इसके अलावा, वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं, क्योंकि उनके पिता इंद्राज कुमार नरेला विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।

रविंद्र इंद्राज को क्यों बनाया जा रहा है मंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सत्ता में वापसी के बाद, पार्टी जनता के विश्वास को जीतने के लिए कदम उठा रही है। बीजेपी ने यह फैसला किया है कि वह अपने मंत्रीमंडल में विभिन्न समाजों के वोटरों को ध्यान में रखकर अपने चेहरे पेश करेगी। इसी वजह से रविंद्र इंद्राज सिंह को मंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है।

बीजेपी का रणनीतिक कदम

दरअसल, बीजेपी का मानना है कि रविंद्र इंद्राज सिंह पार्टी के लिए दलित समुदाय के मजबूत चेहरा हैं। वह पंजाबी दलित समुदाय से आते हैं, और इस समुदाय के बीच उनका प्रभाव मजबूत है। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी और दलित समुदाय में अरविंद केजरीवाल की पकड़ काफी मानी जाती है, और पिछले चुनाव में बीजेपी को इन समुदायों से ज्यादा समर्थन नहीं मिला था। इसलिए, बीजेपी के लिए रविंद्र इंद्राज सिंह आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित हो सकते हैं, क्योंकि उनकी भूमिका से पार्टी को दलित वोटों में बढ़त मिलने की उम्मीद है।

रविंद्र इंद्राज सिंह को मंत्री बनाने का निर्णय बीजेपी के लिए एक रणनीतिक कदम हो सकता है, जो दिल्ली में दलित समुदाय और अन्य वर्गों का समर्थन हासिल करने में मदद करेगा। रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बने इस नए मंत्रीमंडल से बीजेपी को उम्मीद है कि वह दिल्ली की सत्ता में अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें