Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिल गया… रेखा गुप्ता को CM बनाने पर बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल

February 20, 2025

एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिल गया… रेखा गुप्ता को CM बनाने पर बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल

नेशनल डेस्क : दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है। रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह ऐतिहासिक घटना आज दोपहर 12:35 बजे हुई। दिल्ली के उपराज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। इस शपथ ग्रहण समारोह में केवल दिल्ली के नेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे। NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इसके अलावा, धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियाँ भी इस समारोह में शामिल हुईं। कुल मिलाकर, शपथ ग्रहण समारोह में 16 हज़ार से ज्यादा नागरिक भी शामिल हुए। वहीं अब छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाने को लेकर टिप्पणी की है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इस शपथ ग्रहण समारोह पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश, राजस्थान या दिल्ली, इन राज्यों में ऐसे लोग जिन्हें अनुभव नहीं है, पहली बार चुने गए हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया है। दिल्ली से ही सरकार चल रही है, और अब एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिला है।”

समारोह का महत्व

रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आया है। यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख नेता और नागरिक भी एकजुट हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें