Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान को पहले ही मैच में लगा जुर्माना, ये है वजह

February 21, 2025

पाकिस्तान को पहले ही मैच में लगा जुर्माना, ये है वजह

Pakistan Fined in First Match : पाकिस्तान पर कराची के नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि मोहम्मद रिजवान की टीम को समय की छूट के बावजूद आवश्यक दर से एक ओवर कम फेंकते हुए पाया गया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान पर बुधवार को आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।”

मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना-
आईसीसी के मैच रेफरी के एलीट पैनल के सदस्य एंडी पाइक्रॉफ्ट ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत यह जुर्माना लगाया। आईसीसी के नियमों के अनुसार, यदि टीम निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहती है तो प्रत्येक ओवर के लिए खिलाड़ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

मोहम्मद रिजवान ने स्वीकारा अपराध-
पाकिस्तान के कार्यवाहक कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और जुर्माना स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता समाप्त हो गई। यह आरोप मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और शर्फुद्दौला, तीसरे अंपायर जोएल विल्सन और चौथे अंपायर एलेक्स व्हार्फ द्वारा पारित किया गया। यह जुर्माना पाकिस्तान के लिए एक और झटका है, जिसे टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम संघर्ष कर रही थी और धीमी शुरुआत के बाद आवश्यक रन गति बनाए रखने में विफल रही।

फखर जमान की जगह लेंगे इमाम-उल-हक-
इससे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज मैच के दूसरे ओवर में क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घायल ज़मान के स्थान पर इमाम-उल-हक को टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान अब 23 फरवरी को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले अपने खेल को फिर से संगठित करने और बेहतर करने की कोशिश करेगा।

पाकिस्तान के लिए अगला मैच जीता जरूरी-
पाकिस्तान को चार टीमों के ग्रुप से क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को जीवित रखने के अपना अगला मैच जीतना ही होगा, क्योंकि प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें नॉक-आउट चरण में पहुंचेंगी। बांग्लादेश इस ग्रुप की चौथी टीम है, जबकि न्यूजीलैंड पहले ही कराची में अपना मैच जीत चुका है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें