Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Movie Review: मनोरंजन के साथ ट्विस्ट और टर्न्स की भरमार, बहुत बढ़िया” बस आनंद लें”

February 21, 2025

Movie Review: मनोरंजन के साथ ट्विस्ट और टर्न्स की भरमार, बहुत बढ़िया” बस आनंद लें”

मुंबई (फरीद शेख): मुदस्सर अज़ीज द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी अंकुर (अर्जुन कपूर) की कहानी है, जो दिल्ली का रहने वाला है। उसकी ज़िंदगी में तब एक अजीब मोड़ आता है जब उसकी पूर्व पत्नी प्रभलीन (भूमि पेडनेकर) उसकी ज़िंदगी में फिर से आती है। वह अपनी ज़िंदगी के पिछले पाँच-छह साल भूल चुकी है, जब दोनों अलग हो गए थे। इस बीच, अंकुर को अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है। प्रभलीन और अंतरा के बीच अंकुर का ध्यान खींचने की होड़ में भ्रम और कॉमेडी शुरू हो जाती है।

मेरे हसबैंड की बीवी’ की स्टोरी अंकुर चड्ढा यानी अर्जुन कपूर की लाइफ पर फोकस्ड है. अंकुर एक रियल एस्टेट का काम करते हैं, जिनकी शादी उनकी कॉलेज टाइम गर्लफ्रेंड प्रबलिन कौर (भूमि पेडनेकर) से होती है। भूमि फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। शादी के बाद वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ को बैलेंस कर पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि दोनों के बीच कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से उनकी शादी टूट जाती है। जहां अंकुर चड्ढा अपनी नाकामियाब शादी के दर्द से गुजर रहे होते हैं. वहीं, उनकी मुलाकात अंतरा से होती है यानी कि रकुल प्रीत से. जिन्होंने अंकुर के साथ सेम कॉलेज में पढ़ाई की थी। अंकुर को अंतरा में एक बार फिर प्यार मिलता है, और इस तरह अंकुर की लाइफ में अंतरा की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी में एक नया टर्न आता है, जो दर्शकों को देखने में काफी मजा आएगा।

निर्देशक मुदस्सर अजीज एक अच्छे निर्देशक हैं, वह आज के दर्शकों की पसंद को जानते हैं, उनके डायरेक्शन में बनी फिल्में काफी अच्छी हैं और लोगों ने पसंद भी किया है, पर मेरे हसबैंड की बीवी में कुछ अलग किया है ऐसी कहानी जो ट्विस्ट एंड टर्न दिखाती है, आप इस फिल्म को अपने परिवार के साथ देख सकते हैं, आपको यह सिर्फ इस फिल्म का आनंद लेना है और यही निर्देशक मुदस्सर अजीज की एक कोशिश है।

भूमि ने इस मनमौजी प्रेम त्रिकोण में एक शानदार भूमिका निभाई है। भूमि का अभिनय बहुत अच्छा और उत्कृष्ट है, वह एक अच्छी अभिनेत्री होने की हकदार हैं भूमि पेडनेकर तो यह पहले ही सिद्ध कर चुकी हैं कि वह किसी भी किरदार को पर्दे पर बखूबी निभा सकती हैं।

अर्जुन कपूर ने अंकुर चड्ढा का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है. अर्जुन कपूर की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। अर्जुन कपूर की एक्टिंग से साफ देखा जा सकता है उन्हें इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।

रकुल प्रीत सिंह अंतरा खन्ना के रूप में अपने किरदार को संभाले रखा है उनका बोल्ड अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

सभी ने पूरी मेहनत की है निर्देशक मुदस्सर अजीज ने एक अलग मनोरंजन दर्शकों को दिया है।कुल मिलाकर ये फिल्म अच्छी है आप अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं दैनिक सवेरा टाइम्स इस फिल्म को 3.5 स्टार देती है।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें