Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला में टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के 2 गुर्गे अरेस्ट

February 21, 2025

पटियाला में टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के 2 गुर्गे अरेस्ट

पटियाला। पंजाब में पटियाला पुलिस ने एक टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और राजपुरा, पटियाला से एक विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि दोनों आरोपियों को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर मोहाली और राजपुरा में टारगेट किलिंग करने का काम सौंपा गया था। उनकी गिरफ्तारी से मोहाली और राजपुरा में टारगेट किलिंग से संबंधित दो पिछले मामलों को सुलझाने में भी मदद मिली है।

 

यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों का आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है, उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से पांच पिस्तौल (तीन .32 कैलिबर पिस्तौल, एक .30 कैलिबर पिस्तौल और एक देशी .315 पिस्तौल) के साथ 15 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें