Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजीपुर में बड़ा सड़क हादसाः सांसद पप्पू यादव की भांजी सहित चार लोगों की मौत, एक गंभीर

February 21, 2025

गाजीपुर में बड़ा सड़क हादसाः सांसद पप्पू यादव की भांजी सहित चार लोगों की मौत, एक गंभीर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर बिरनो थाना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वहीं, बताया जा रहा है कि गुरुवार की मध्यरात्रि में वाराणसी के तरफ से आ रही बेलेनो कार सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में बिहार की कार सवार डॉ. सोनी यादव सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने उसे महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में डॉक्टर सोनी यादव (32) दीपक झा (21) मोहम्मद सलाउद्दीन (40) और गायत्री देवी (60) हैं। सभी पूर्णिया के निवासी हैं। दूसरी तरफ, अस्पताल में गंभीर रूप से घायल का इलाज किया जा रहा है।

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भांजी बताई जा रही हैं। डॉक्टर सोनी यादव की मां पप्पू यादव की मुंहबोली बहन हैं। प्रथम दृष्टया यह हादसा ड्राइवर को नीद की झपकी आने के कारण हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम मनोज कुमार, कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी, बिरनो और जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने अपनी चचेरी बहन के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस भी बंधाया है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें