Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

खोरधा में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

February 22, 2025

खोरधा में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

Odisha Accident : ओडिशा के खोरधा जिले में नेशनल हाईवे-16 (एनएच-16) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार देर रात इंफो वैली पुलिस सीमा के अंतर्गत पिटापल्ली स्क्वायर के पास हुई।

हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हाईवे पर कार तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी अचानक वह एक ट्रक से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जबकि कार वहीं फंसी रही। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

3 की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

बता दें कि हादसे में कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पुरी जिले के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक की पहचान की जा सके।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच के बाद ही कोई जानकारी देना संभव होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें