Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM नीतीश कुमार के पुत्र निशांत का राजनीति में स्वागत है : जीतनराम मांझी

February 22, 2025

CM नीतीश कुमार के पुत्र निशांत का राजनीति में स्वागत है : जीतनराम मांझी

पटना। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत करने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बने तो अच्छा, आईएएस का बेटा आईएएस बने तो काबिल, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बने तो होनहार, पर नेता का बेटा नेता बने तो कई सवाल। ‘उन्होंने आगे लिखा, ‘यह ठीक नहीं है। राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत का स्वागत है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा निशांत के साथ है।‘

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। इसे लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है। शुक्रवार को दिल्ली में शादी समारोह से लौटने के बाद निशांत ने पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया था, लेकिन इस विषय पर उन्होंने चुप्पी साध ली थी। उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील लोगों से की थी।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से बिहार की जनता से अपील की थी कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत विकास किया है। इसी कारण चुनाव में एनडीए के समर्थन में आएं और बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाएं। नीतीश कुमार दोबारा सीएम बनेंगे तो बिहार तेजी से विकास के पथ पर बढ़ेगा।

वहीं, शनिवार को बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने को लेकर कहा कि यह पार्टी नीतीश कुमार ने खड़ी की है। पार्टी में कुछ भी होगा तो उन्हीं की मर्जी से होगा। इसमें किसी दूसरे को दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है, न ही सलाह देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें :- Punjab Weather: पंजाब में बढ़ा तापमान, लोगों को सताने लगी गर्मी; जानें मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें