Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमारा लक्ष्य डबल इंजन सरकार का सफाया : अखिलेश यादव

February 22, 2025

हमारा लक्ष्य डबल इंजन सरकार का सफाया : अखिलेश यादव

पटना। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में उनकी पार्टी का लक्ष्य डबल इंजन सरकार का सफाया करना है। डॉ. सिंह ने शनिवार को चंपारण दौरे की शुरूआत करने से पहले कहा, हमने 50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जो कठिन जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार चौंकाने वाले नतीजे देगी और पूरी ताकत के साथ चुनावी जंग में उतरेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है और कांग्रेस इस बार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। बिहार कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। पार्टी ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए समय से पहले चुनावी मोड में आने का फैसला किया है। चुनावी रणनीति तैयार होने के बाद अब इसे जमीनी स्तर पर लागू करने की शुरुआत कर दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अपने समर्थकों के साथ चंपारण दौरे की शुरुआत कर दी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा वैशाली पहुंच चुकी हैं जबकि पार्टी के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम अररिया, पूर्णिया और बेगूसराय के दौरे पर हैं। सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए पार्टी की विचारधारा को प्रचारित करने की योजना बनाई गई है और वार रूम का पुनर्गठन भी तेजी से जारी है।

कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू 24 फरवरी को पटना दौरे पर आएंगे। इस दौरान पटना, बेगूसराय, भोजपुर और मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न जिलों में पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठकें होंगी, जिसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जमीनी हालात जानने के बाद पार्टी नेतृत्व आगे की रणनीति तय करेगा।

ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, कहा- 4 मई के बाद इंसाफ होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें