Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में लड़की की हत्या कर उसे जलाने की कोशिश, झाड़ियों में मिला अधजला शव, नहीं हुई पहचान, पोस्टमार्टम में खुलासा

February 23, 2025

कुरुक्षेत्र में लड़की की हत्या कर उसे जलाने की कोशिश, झाड़ियों में मिला अधजला शव, नहीं हुई पहचान, पोस्टमार्टम में खुलासा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को हिसार – चंडीगढ़ हाइवे पर एक युवती का अधजला शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। मृतक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। शव 60 से 70 प्रतिशत तक जल चुका था। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

 

पोस्टमार्टम में सामने आया है कि युवती पर पहले चाकू से हमला किया गया है उसके बाद उसे जलाया गया था। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि युवती पर हमला करने के बाद उसे NH–152 पर लाया गया है। या थी वारदात को अंजाम दिया गया है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गर्दन और छाती पर कुल चाकू मारने के 12 निशान मिले है। युवती की मौत मंगलवार और बुधवार के बीच में हुई है। पुलिस ने युवती के साथ रेप होने की आशंका भी जताई है। लेकिन रिपोर्ट में अभी तक इसी कोई पुष्टि नहीं है। रेप की पुष्टि के लिए पैनल ने स्लाइड और स्लैब का सैंपल मधुबन भेजा है।

 

लड़की की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार शाहाबाद हेल्पर्स सोसाइटी के सहयोग से किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने लड़की की पहचान के लिए एक हड्डी और 4 दांतों का सैंपल ले लिया है। ताकि किसी के दावा करने पर DNA जांच करवाई जा सके।

 

पुलिस को NH 152 पर गांव गुमथला गढ़ू के पास सड़क के नीचे अर्धनग्न अवस्था में लड़की का अधजला शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान न होने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। शव 60 से 70 प्रतिशत तक जल चुका था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें