Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जर्मनी में आम चुनाव के लिए शुरू हुआ  मतदान, यूरोप की अर्थव्यवस्था में वर्षों की गिरावट

February 23, 2025

जर्मनी में आम चुनाव के लिए शुरू हुआ  मतदान, यूरोप की अर्थव्यवस्था में वर्षों की गिरावट

बर्लिन: जर्मनी में रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जिस पर यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में वर्षों की गिरावट, प्रवासन पर अंकुश लगाने का दबाव, यूक्रेन के भविष्य तथा यूरोप के अमेरिका के साथ गठबंधन को लेकर बढ़ती अनिश्चितता जैसी चिंताएं हावी हैं।

जर्मनी, 27 देशों वाले यूरोपीय संघ में सबसे अधिक आबादी वाला देश है और नाटो का एक प्रमुख सदस्य है। अमेरिका के बाद यह यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा है। जर्मनी की आबादी आठ करोड़ 40 लाख है, जिसमें से पांच करोड़ 90 लाख से अधिक लोग संसद के निचले सदन, बुंडेसटाग के 630 सदस्यों को चुनने के पात्र हैं।

यह चुनाव तय समय से सात महीने पहले हो रहा है, जब नवंबर में मध्यमार्गी चांसलर ओलाफ शोल्ज का गठबंधन टूट गया था। उनका तीन साल का कार्यकाल अंतर्कलह से लगातार प्रभावित रहा था।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में एक घर में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें