Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 फरवरी का इतिहास : भारत एवं विश्व में 25 फरवरी को क्या घटी घटनाएं! जानिए विस्तार से…

February 24, 2025

25 फरवरी का इतिहास : भारत एवं विश्व में 25 फरवरी को क्या घटी घटनाएं! जानिए विस्तार से…

25 February History : दुनिया के साथ साथ भारत में भी कुछ न कुछ घटनाएं घटती रहती है। ऐसे ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटना 25 फरवरी को घटी है। जो इस प्रकार है।

25 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1586 – अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने क़ब्ज़ा किया।
1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1952 – नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1760 – लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस लौटे। रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ से भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।
1962 – देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1975 – सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिली¨पस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1995 – असम में ट्रेन में दो बम ब्लास्ट हुए। सेना के 22 जवानों की मौत।
2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 – गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में ‘क्वालालंपुर घोषणा’ स्वीकृत।
2006 – दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।
2008 – एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई। फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2009 – पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्र्त्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
2010 – मुंबई हमले के बाद पहली बार भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच बात हुई।
2011 – भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा है, जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें