Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश में निवेश का यह सही समय : PM मोदी

February 24, 2025

मध्यप्रदेश में निवेश का यह सही समय : PM मोदी
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मजबूत प्रतिभाओं तथा फलते-फूलते उद्योगों के साथ मध्यप्रदेश एक पसंदीदा व्यापार स्थल बन रहा है और राज्य में निवेश करने का यह सही समय है। ‘निवेश मध्य प्रदेश – वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर आया है, जब पूरी दुनिया इसको लेकर इतनी आशावादी है।’’ उन्होंने कहा कि आम लोग और अर्थशास्त्री, दुनिया भर के देश तथा संस्थान भारत के बारे में आशावादी हैं और उन्हें भारत से बहुत उम्मीदें हैं। इस सम्मेलन का उद्देशय़ निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए मध्यप्रदेश की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करना है। मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया का भविष्य भारत में है’’..पिछले कुछ हफ्तों में इस तरह की टिप्पणियों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व बैंक ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विनियमन आयोग राज्यों में निवेश के अनुकूल नियामक परिवेश बनाने में मदद करेगा।
मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक ‘एयरोस्पेस’ कंपनियों के लिए शीर्ष आपूर्ति श्रृंखला के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां सृजित होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले दशक में, भारत के ऊर्जा क्षेत्र ने अभूतपूर्व वृद्धि की है, खासकर हरित ऊर्जा में। भारत ने वह कर दिखाया है जो अकल्पनीय था।’’
मोदी ने कहा, ‘‘ पिछले 10 वर्ष में, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 70 अरब डॉलर, यानी 5000 अरब रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। पिछले वर्ष ही, स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 10 लाख से अधिक नौकरियां उत्तपन्न हुईं। ऊर्जा क्षेत्र में इस उछाल से मध्यप्रदेश को बहुत लाभ हुआ है।’’ प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का भी अनावरण किया, जिनका उद्देशय़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आर्किषत करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें