Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर पहुंचा

February 25, 2025

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee Fell 16 Paise: अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजारों में तेजी ने हालांकि रुपये की गिरावट को सीमित रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.83 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 86.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.72 पर बंद हुआ था।

Rupee Fell 16 Paise
Rupee Fell 16 Paise

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.62 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें