Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy 2025 AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश के कारण हुआ रद्द

February 26, 2025

Champions Trophy 2025 AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश के कारण हुआ रद्द

Champions Trophy 2025 AUS vs SA: रावलपिंडी से अच्छी खबर नहीं है। बारिश के चलते दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस मैच के रद्द होने के चलते ग्रुप बी से सेमीफाइनल की दौड़ रोचक हो गई है। कल इसी ग्रुप से इंग्लैंड और अफगानिस्तान का मुकाबला खेला जाना है जो इस ग्रुप की स्थिति का फैसला करेगा।

ग्रुप बी की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका अभी भी शीर्ष पर बरकरार है। हालांकि ग्रुप बी अब पूरी तरह से खुल गया है और कोई भी टीम इस समय सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच रद्द होने के बाद कहा : हमें नहीं लगा था कि मैच रद्द हो जाएगा। अब समीकरण स्पष्ट है। अगर हम अंतिम मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीत गए तो सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। अफगानिस्तान एक खतरनाक टीम है वो किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती है।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा : अब हम अगले मैच की ओर देख रहे हैं, हम अब तक अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान वाले मैच पर हमारी नजरें रहेंगी क्योंकि इससे अंक तालिका की तस्वीर और साफ हो जाएगी। हालांकि हम कल से इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैच के लिए अभ्यास करना शुरू करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, तनवीर सांघा।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें