Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस से संबंधित चीनी कंपनियों पर कनाडा के प्रतिबंध पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय का जवाब

February 26, 2025

रूस से संबंधित चीनी कंपनियों पर कनाडा के प्रतिबंध पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय का जवाब

Chinese Commerce Ministry : चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 26 फरवरी को रूस से संबंधित चीनी कंपनियों पर कनाडा के प्रतिबंधों के बारे में एक रिपोर्टर के सवाल के जवाब में कहा कि चीन इससे पूरी तरह असंतुष्ट है और इसका दृढ़ता से विरोध करता है। चीन ने कनाडा से आग्रह किया कि वह अपनी गलत काररवाई तुरंत बंद करे। चीन चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की दृढ रक्षा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि चीन हमेशा ऐसे एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है जिनका अंतर्राष्ट्रीय कानून में कोई आधार नहीं है और जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अधिकृत नहीं हैं। 

प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि सम्बंधित देशों को यूक्रेन मुद्दे से निपटते समय चीनी कंपनियों, संस्थाओं और व्यक्तियों के वैध अधिकारों और हितों को कमजोर नहीं करना चाहिए, जिसमें सामान्य व्यापार, निवेश और वित्तीय सहयोग करने का अधिकार भी शामिल है। चीनी कंपनियों पर कनाडा के एकतरफा प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार नियमों और व्यवस्था को कमजोर करते हैं तथा वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचाते हैं।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें