संभल: संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई पुताई की इजाजत की मांग से जुड़े मामले पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें हाई कोर्ट ने एएसआई को इस संबंध में बड़ा आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि एएसआई मस्जिद की निरीक्षण करे। एएसआई की ओर से तीन सदस्यीय कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया है।
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा रमज़ान से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति को निर्देश दिए जाने के बाद संभल में शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण… pic.twitter.com/8taCyJlPUL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2025
कमिटी की निगरानी में रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाएगा। मस्जिद कमिटी की ओर से रंगाई-पुताई और सफाई कराए जाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने इस बात पर सहमति जताई कि रमजान का महीना शुरू होने से पहले ही इसका काम शुरू किया जाना चाहिए, हालांकि कोर्ट ने विवादित इस मामले पर एएसआई से रिपोर्ट मांगी है।