Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुक आइलैंड के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

March 1, 2025

कुक आइलैंड के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

CMG Interview : इस फरवरी में कुक आइलैंड के प्रधान मंत्री मार्क ब्राउन ने चीन की यात्रा की। उन्होंने शांगहाई, छिंगताओ और हार्बिन शहर का दौरा किया और नौवें एशियाई शीतकालीन खेलों के समापन समारोह में भी भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों ने कई द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। उनकी यात्रा की समाप्ति से पहले चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की संवाददाता ने उनके साथ एक विशेष साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि मैंने शीतकालीन खेल समारोह में भाग लिया। समापन समारोह में आधुनिक तकनीक और कलात्मक प्रदर्शन का मिश्रण देखा, जो एक शानदार गाला था।

उन्होंने कहा कि चीन के साथ जो सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये गये, वे अनेक क्षेत्रों को कवर करते हैं, जिनमें सबसे पहले वैज्ञानिक अनुसंधान, सृजन और तकनीक क्षेत्र है। आज चीन व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्रों में विश्व के अग्रसर स्थान पर रहता है। हमें उम्मीद है कि सम्बंधित चीनी संस्थाओं और अनुसंधान संगठनों के सहयोग से कुक आइलैंड की वैज्ञानिक व तकनीकी शक्ति की उन्नति को बढ़ावा मिलेगा, खासकर तेजी से विकसित हो रहे गहरे समुद्र क्षेत्र में। हमने जिन चीनी शहरों की यात्रा की, वे कुक आइलैंड के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। इस यात्रा से हमने भावी सहयोग के लिए बीज बोए हैं।

चीन के अनुभव की चर्चा में ब्राउन ने कहा कि 25 साल के पहले जब मैं पहली बार यहां आया था, उस समय बड़ी संख्या में लोग साइकिल चलाते थे और साइकिलों की संख्या गाड़ियों से काफी अधिक थी। कुछ साल बाद जब मैं फिर चीन आया, तो मैंने देखा कि चीन का तेज़ विकास हो रहा है। इलेक्ट्रिक गाड़ी बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हो रही है। हाई स्पीड ट्रेन समेत यातायात जाल बहुत आधुनिक है। एआई जैसी अग्रिम तकनीकों का व्यापक प्रयोग हो रहा है,जो चौंकाने वाला है।
उन्होंने कहा कि एक छोटे देश के नाते हम हमेशा कुक आइलैंड के प्रति चीन का सम्मान मूल्यवान समझते आये हैं। हम भी चीन का सम्मान करते हैं। चाहे देश बड़ा हो या छोटा, विभिन्न देशों के बीच पारस्परिक सम्मान अच्छे सम्बंध की नींव है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें