Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Rekha Gupta ने कहा, दिल्ली सरकार 2025-26 का बजट 24-26 मार्च के बीच पेश करेगी

March 3, 2025

CM Rekha Gupta ने कहा, दिल्ली सरकार 2025-26 का बजट 24-26 मार्च के बीच पेश करेगी

नई दिल्ली : दिल्ली की CM Rekha Gupta ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार 24 से 26 मार्च के बीच विधानसभा में 2025-26 के लिए ‘विकसित दिल्ली’ बजट पेश करेगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सुझावों को शामिल करके बजट तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसे जनता का बजट बनाने के लिए हम पांच मार्च को विधानसभा परिसर में विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

इसके अलावा, हम छह मार्च को शिक्षा क्षेत्र के हितधारकों और व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे।’’ उन्होंने एक ईमेल आईडी और एक व्हाट्सऐप नंबर भी साझा किया, जहां दिल्ली के निवासी बजट के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं। गुप्ता ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और उनकी सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में अब तक नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की केवल दो रिपोर्ट पेश की गई हैं और उनमें पहले ही पिछली आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कैग की 12 और रिपोर्ट अभी पेश की जानी हैं तथा और भी अनियमितताएं सामने आने की संभावना है।’’ संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें