Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shama Mohamed : कांग्रेसी नेता के विवादित पोस्ट पर मचा बवाल; BJP हुई आग-बबूला, फैन्स के नाराज होने पर दी सफाई

March 3, 2025

Shama Mohamed : कांग्रेसी नेता के विवादित पोस्ट पर मचा बवाल; BJP हुई आग-बबूला, फैन्स के नाराज होने पर दी सफाई

Shama Mohamed on Rohit Sharma : नेशनल डेस्क। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक टिप्पणी की, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस और राजनीतिक पार्टियों ने कड़ी आलोचना की है। आइये विस्तार जानता हैं क्या है पूरा मामला…

क्या कहा था शमा मोहम्मद ने?

रविवार, 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा: “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और बेशक, भारत के अब तक के कप्तानों में वह सबसे ज्यादा अनइंप्रेसिव (अप्रभावी) कप्तान हैं।” उनकी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

पोस्ट डिलीट करने के बावजूद भी विवाद जारी

हालांकि, जब विवाद बढ़ने लगा तो शमा मोहम्मद ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक उनकी टिप्पणी वायरल हो चुकी थी और लोग उनकी आलोचना करने लगे। सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनके इस बयान को अस्वीकार्य बताया।

 

लोकतंत्र में हमें बोलने का…

इस विवाद के बाद, शमा मोहम्मद ने अपनी सफाई देते हुए कहा, “मैंने सिर्फ सामान्य तरीके से बात कही है। मैं यह समझने में विफल हूं कि लोकतंत्र में हमें बोलने का अधिकार कैसे नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ एक साधारण टिप्पणी कर रही थीं, लेकिन इसे गलत तरीके से लिया गया।

बीजेपी ने किया कांग्रेस पर हमला

शमा मोहम्मद की इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे उम्मीद करते हैं कि भारतीय राजनीति में विफल होने के बाद राहुल गांधी अब क्रिकेट खेलेंगे?” भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “रोहित शर्मा की कप्तानी पर वे सवाल उठा रहे हैं जो राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हार चुके हैं। जिनकी कप्तानी में कांग्रेस को दिल्ली में छह बार डक (शून्य) मिला है। पहले अपने डक को संभालो, अपने कप्तान को संभालो।”

 

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराजगी

क्रिकेट प्रेमियों ने भी कांग्रेस प्रवक्ता की इस टिप्पणी को गलत ठहराया। फैंस का कहना है कि एक खिलाड़ी के फिटनेस और कप्तानी पर निजी टिप्पणियां करना सही नहीं है। कई लोगों ने शमा मोहम्मद की आलोचना करते हुए कहा कि यह केवल रोहित शर्मा का अपमान नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं का भी अपमान है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें