Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दुकानों और घरों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग

March 4, 2025

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दुकानों और घरों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग

Fire Broke Out in Shopian: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में घरों और दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां शोपियां के टाक मोहल्ला में स्थित कई घरों और दुकानों में भीषण आग लगी है।

आपको बता दे कि आग इतनी भीषण है कि दर्जनों घर, दुकानें और कॉम्प्लेक्स जलकर खाक हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुकानों और घरों में आग अभी भी लगी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल और पुलिस की टीमें भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है और आग को बुझाने का प्रयास जारी है। इस दौरान इलाके में लोगों में दशहत फैल गई।

बता दें इससे पहले 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर में सब डिवीजन में स्थित उप जिला अस्पताल के एक पुराने कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। जिसमें दो कमरे पूरी तरह से जलकर खाक हो गए थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्कटि था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें