Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह विधानसभा चुनावी दंगल का चखेंगे रंग

March 5, 2025

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह विधानसभा चुनावी दंगल का चखेंगे रंग

Bihar : भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जमशेदपुर में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं अब बिहार विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा। बीजेपी से चुनाव लड़ने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि समय बताएगा, अभी क्लीयर नहीं बोल सकता।

जीत से ज्यादा चर्चा तो हार की है : पवन सिंह

उन्होंने ये भी कहा कि मेरी जीत से ज्यादा चर्चा तो हार की है। पवन सिंह ने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर ये बयान दिया। गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी कुछ दिन पहले रोहतास से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

भोजपुरी के सुपर-डुपर स्टार हैं पवन सिंग

बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी के सुपर-डुपर स्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उन्हें पावर स्टार भी कहा जाता है और वह अपने बयानों और बेबाकी की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। स्त्री-2 फिल्म में उनका गाना ‘आई नहीं’ काफी हिट हुआ था।

2019 में लोकसभा चुनाव का स्वाद चख चुके हैं

पवन सिंह ने बिहार की काराकाट संसदीय सीट से 2019 लोकसभा चुनाव में खड़े होकर लोकसभा चुनाव का स्वाद चख चुके हैं। यहां से एनडीए दल के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी मैदान में थे। कुशवाहा की लड़ाई महागठबंधन उम्मीदवार राजाराम सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह से थी। हालांकि इस सीट पर राजाराम सिंह ने जीत हासिल की थी और उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें