Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 06 मार्च 2025: सिंह राशि वालों का जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, जानें बाकी राशियों का हाल

March 6, 2025

आज का राशिफल 06 मार्च 2025: सिंह राशि वालों का जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, जानें बाकी राशियों का हाल

Today’s Horoscope 06 March 2025

मेष
व्यवसायिक प्रगति में उपलब्धि, व्यवधान समाप्त, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, इच्छित घटनाएं घटित, भोग-विलासिता की ओर रूझान, सुयश की प्राप्ति होने की ओर।

वृषभ
स्वास्थ्य में सुधार, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, राजनीतिक गतिविधियों में अभिरूचि, दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य, मनोविनोद के अवसर सुलभ होने की ओर।

मिथुन
वांछित योजना की पूर्ति में व्यवधान, जोखिम के कार्य से हानि, परिजनों से आत्मीय कष्ट, सुख-शांति का अभाव, धनोपार्जन से चिंतित, यात्रा निष्फल होने की ओर।

कर्क
विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर, निजी इच्छा की पूर्ति, पठन-पाठन में रुझान, यात्रा सुखद होने की ओर।

सिंह
लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध, शंका-कुशंका से कार्यों में असफलता, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, व्यर्थ भ्रमण से व्यय की अधिकता, मानसिक अशांति।

कन्या
पराक्रम से कार्य-सिद्धि, कई मामले हल, सुसमाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क, यात्रा का प्रसंग उपस्थित, उच्चाधिकारियों का सहयोग।

तुला
वैचारिक स्थिरता का अभाव, प्रियजनों से मतभेद, धन-क्षति, विरोधी प्रभावी, क्रोध की अधिकता, राजकीय पक्ष से उलझनें, यात्रा में कष्ट की स्थिति उपस्थित।

वृश्चिक
विचाराधीन योजना का कार्य रूप में परिणित, वाद-विवाद का समापन, वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग उपस्थित होगा।

धनु
परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, पारिवारिक कठिनाइयों का निराकरण, प्रेम संबंधों में अत्याधिक प्रगाढ़ता, मित्रों-परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना।

मकर
व्यवसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन, धार्मिक क्रिया-क्लापों के प्रति आस्था, आत्मिक शांति, परिवार में आपसी सद्भाव, बकाए धन की प्राप्ति संभव होने की ओर, मित्रों से सहयोग।

कुंभ
मित्रों के सहयोग से सफलता, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, आय के नवीन स्त्रोत उपस्थित, घरेलू वातावरण सुखद, पारिवारिक संबंधों का विस्तार।

मीन
स्वास्थ्य अनुकूल, नवसमाचार से प्रसन्नता, आर्थिक पक्ष में प्रगति, सुख-सुविधा के निमित्त अधिक व्यय, पुरातन विवाद की निवृत्ति, मन प्रसन्न होने की स्थिति उपस्थित।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें