Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fortis Mohali 8-9 मार्च को आयोजित करेगा ENT Surgical Conclave

March 6, 2025

Fortis Mohali 8-9 मार्च को आयोजित करेगा ENT Surgical Conclave

चंडीगढ़ : कान, नाक और गले (ईएनटी) संबंधी विकारों के उपचार में रोबोटिक सर्जरी की नवीनतम प्रगति को उजागर करने के लिए, फोर्टिस अस्पताल मोहाली के ईएनटी, हेड और नेक सर्जरी विभाग द्वारा 8-9 मार्च को दो दिवसीय सम्मेलन ईएनटी सर्जिकल कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

फोर्टिस अस्पताल मोहाली के ईएनटी विभाग के डायरेक्टर और हेड डॉ. अशोक गुप्ता की पहल पर आयोजित इस सर्जिकल कॉन्क्लेव का आयोजन ऑल इंडिया राइनोलॉजी सोसायटी और पंजाब मेडिकल काउंसिल के सहयोग से किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से लगभग 200 प्रतिनिधियों, जिनमें जूनियर और सीनियर रेजिडेंट शामिल हैं, के अलावा प्रतिष्ठित ओटोलरिंगोलॉजिस्टस भी भाग लेंगे।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, अमन अरोड़ा, इस कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि होंगे।

जानकारी देते हुए, डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ओटोलरिंगोलॉजी (कान, नाक और गले की बीमारियों) में नवीनतम प्रगति और ईएनटी विकारों तथा सिर और गर्दन के कैंसर के उपचार में रोबोटिक सर्जरी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करना है। इस आयोजन में लाइव सर्जरी सेशन, ऑपरेटिंग फैकल्टी के साथ एकल संवाद, पैनल चर्चा, पोस्टर प्रेजेंटेशन और क्विज भी शामिल होंगे।

इसी विचार को साझा करते हुए, फोर्टिस मोहाली में ईएनटी विभाग की कंसल्टेंट, डॉ. अनुरागिनी गुप्ता ने कहा कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशिक्षण देना और ओटोलरिंगोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को सीखने एवं अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. अशोक गुप्ता के नेतृत्व में उनकी टीम में डॉ. अनुरागिनी गुप्ता, डॉ. नेहा शर्मा और ऋषभ कुमार (ईएनटी विभाग, फोर्टिस मोहाली) शामिल हैं। ऑपरेटिंग फैकल्टी में पद्मश्री से सम्मानित प्रो. (डॉ.) जेएम हंस, डॉ. केआर मेघनाध, डॉ. रजनीगंध एमजी, डॉ. मोहनीश ग्रोवर, डॉ. गौरव गुप्ता और डॉ. अनुरागिनी गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, RCB की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें