Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Betul Coal Mine Collapses: MP के बैतूल कोयला खदान में स्लैब गिरी, तीन मजदूरों की मौत, कई दबे

March 6, 2025

Betul Coal Mine Collapses: MP के बैतूल कोयला खदान में स्लैब गिरी, तीन मजदूरों की मौत, कई दबे

Betul Coal Mine Collapses: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के पाथाखेड़ा में स्थित छतरपुर-एक कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। वहीं, मजदूर खदान के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक छत का एक हिस्सा (स्लैब) गिर गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई व कई फंस गए।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है, और अब कोई भी मजदूर खदान में फंसा नहीं है।

 हादसे में मरने वाले मृतकों के नाम

  • गोविंद (असिस्टेंट मैनेजर)
  • रामप्रसाद (माइनिंग सरदार)
  • रामदेव (ओवरमैन)

हादसे की पूरी जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग की। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।हादसे की पूरी जांच के आदेश दिए गए हैं। जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

खदान के बाहर उमड़ी भीड़

इस हादसे के बाद खदान के बाहर मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी लोग घटना को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और पूरी जांच की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें