Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 87.18 पर पहुंचा

March 7, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 87.18 पर पहुंचा
Rupee Fell 6 Paise : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरकर 87.18 पर आ गया। व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने से दुनियाभर में सुस्त धारणा बनी रही। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा को तेज गिरावट से बचने में मदद मिली।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.13 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.18 पर आ गया, जो पिछले बंद स्तर से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।  तीन दिन की तेजी पर विराम लगाते हुए रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 87.12 पर बंद हुआ। पिछले तीन लगातार सत्रों में इसमें 31 पैसे की तेजी आई थी।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.99 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के छह माह के निचले भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,377.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें