Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकान में आग लगने से वृद्वा, पोते की झुलसकर मौत

March 7, 2025

मकान में आग लगने से वृद्वा, पोते की झुलसकर मौत

उत्तराखंड डेस्क : Uttarakhand के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक मकान में आग लगने से उसमें सो रही एक वृद्ध महिला और उसके पोते की झुलसने से मौत हो गयी। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने यहां बताया कि क्षेत्र के करूणापानी गांव में हुई इस घटना में मकान के अंदर अन्य कमरों में मौजूद तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट र्सिकट बताया जा रहा है।

तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

आग में मकान का एक हिस्सा जल कर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचाव एवं राहत कार्य चलाया। घर के जिस कमरे में आग लगी उसमें 80 साल की वृद्धा और उसका 10 वर्षीय पोता सो रहे थे । आग में झुलसकर दोनों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि आग से मकान के अन्य कमरों में धुआं फैल गया लेकिन उनमें मौजूद तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें