Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों एवं योग्य लोगों तक पहुंचाएं : Charanjit Singh Channi

March 7, 2025

सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों एवं योग्य लोगों तक पहुंचाएं : Charanjit Singh Channi

जालंधर : लोकसभा सदस्य Charanjit Singh Channi ने शुक्रवार को जिला प्रशासकीय परिसर में जिला विकास तालमेल एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की। बैठक के दौरान क्षेत्र विधायक परगट सिंह, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, अवतार सिंह जूनियर, जिला उपायुक्त डा. हिमांशु अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त गौतम जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

लोकसभा सदस्य ने अधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एंव कार्यक्रमों को और अधिक गंभीरता के साथ जमीनी स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद एंव योग्य लोगों तक पहुंचाने में कोई कमी न छोड़ी जाए। चन्नी ने अधिकारियों को पूरे हो चुके कार्यों के उपयोग प्रमाण पत्र 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के लिए भी कहा, ताकि एम.पी. लैड (सांसद निधि) योजना के तहत और अधिक फंड जारी की जा सके।

कार्यों की गति को और तेज किया जाए

एम.पी. लैड योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चल रहे कार्यों की गति को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया, ताकि इस योजना का उद्देश्य पूरा हो सके।

उन्होंने पीएम ग्राम सड़क योजना, पीएम आवास योजना, आदर्श ग्राम योजना आदि की भी समीक्षा की। लोकसभा सदस्य ने विभागीय अधिकारियों को चल रही परियोजनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास तालमेल एवं निगरानी समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जायेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें