Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी

March 8, 2025

PM नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी

International Women’s Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि ‘‘महिला दिवस पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज़ उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!’’

उन्होंने कहा कि ‘‘मैं सभी महिलाओं, विशेषकर युवा लड़कियों को एक संदेश देना चाहता हूं कि अपने सपनों का पीछा करें, चाहे कितनी भी बाधाएं उत्पन्न हो। आपका जुनून आपकी सफलता को शक्ति देगा। मैं महिलाओं को उनके सपनों का पीछा करने और जिस किसी क्षेत्र का वे चुनाव करें, बाधाओं को तोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं क्योंकि मुझे पता है कि वे कर सकती हैं!’’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें