Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एवोकाडो व्यवसाय से किसानों की आय में बढ़ोतरी

March 9, 2025

एवोकाडो व्यवसाय से किसानों की आय में बढ़ोतरी

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की प्रतिनिधि लान लान युन्नान प्रांत के फूअर शहर की मंगल्येन काउंटी से हैं। वे चीन की लाहू जाति की एकमात्र एनपीसी प्रतिनिध हैं। लाहू जाति की कुल आबादी करीब पांच लाख है। इस बार के दो सत्रों में उन्होंने अपने गृहनगर के एवोकाडो औद्योगिक पार्क को राष्ट्रीय आधुनिक कृषि औद्योगिक पार्क में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया, ताकि मंगल्येन काउंटी में एवोकाडो व्यवसाय का विकास हो सके।

बताया जाता है कि मंगल्येन काउंटी चीन की दक्षिण-पश्चिमी सीमांत क्षेत्र में स्थित है, जो एक पारंपरिक कृषि प्रधान काउंटी है। हाल के वर्षों में उच्च स्तरीय एवोकाडो बाज़ार को लक्ष्य बनाते हुए मंगल्येन काउंटी में एवोकाडो व्यवसाय का तेज विकास कायम रहा। काउंटी में उत्पादित एवोकाडो को पूरे देश में बेचा जाता है। इससे चीन में एवोकाडो के आयात पर निर्भर रहने की स्थिति खत्म हो गई और स्थानीय लोगों की आय में बढ़ोतरी हुई।

अब मंगल्येन काउंटी में एवोकाडो की खेती का क्षेत्रफल 8,000 हेक्टेयर तक पहुंचा और ताजे फलों का उत्पादन कुल घरेलू उत्पादन का 80 प्रतिशत से अधिक है। मंगल्येन काउंटी “चीन में एवोकाडो का गृहनगर” के रूप में जानी जाती है। एनपीसी की प्रतिनिधि होने के नाते लान लान अपने गृहनगर में एवोकाडो रोपण उद्योग के विकास की साक्षी और प्रवर्तक हैं। उनके प्रोत्साहन में मंगल्येन काउंटी में एवोकाडो वितरण केंद्र की स्थापना हुई। इससे मंगल्येन काउंटी में उत्पादित एवोकाडो ज्यादा लोकप्रिय बन गए।

अब एवोकाडो व्यवसाय मंगल्येन काउंटी में मुख्य व्यवसायों में से एक बन गया है। हर साल अक्तूबर में वहां एवोकाडो उत्सव का आयोजन होता है, जिससे देसी-विदेशी यात्री आकर्षित हुए।
एनपीसी की प्रतिनिधि लान लान की योजना है कि गहन प्रसंस्करण उद्यमों को आकर्षित करने से मंगल्येन काउंटी में एवोकाडो की गहन प्रसंस्करण प्रणाली की स्थापना होगी। इससे व्यवसाय का अतिरिक्त मूल्य बढ़ेगा और ताजे फलों के उत्पादन, विपणन व प्रसंस्करण के बीच संतुलन होगा।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने और साझा समृद्धि प्राप्त करने के दौरान कोई भी जाति पीछे नहीं रह सकती। अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्रों में वस्तुगत स्थिति के अनुसार नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास करना होगा।

गौरतलब है कि चीन में 55 अल्पसंख्यक जातियां हैं। एनपीसी के वर्तमान सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों में 440 से अधिक अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्रों से आते हैं। वे चीन की सर्वोच्च सत्ताधारी संस्था में संविधान और कानून में उल्लिखित अधिकारों और दायित्वों का प्रयोग करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का सीएम? बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें