Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी से घर में आग लगी

March 10, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी से घर में आग लगी

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक शहर में ICC Champions Trophy फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए कुछ लोगों ने सड़क पर पटाखे जलाए जिससे एक फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहां कॉलेज रोड इलाके में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क पर पटाखे फोड़े, जिसके कारण घर में आग लग गई।

आग बुझाने में करीब 30 मिनट का लगा समय

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें आग बुझाने में करीब 30 मिनट का समय लगा। उन्होंने बताया कि जब दमकल कर्मी आग बुझाने में व्यस्त थे, तभी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए कुछ युवक दमकल वाहन पर चढ़ गए और उस पर नाचने लगे। अधिकारी ने बताया कि जश्न में लगभग 4,000 लोग एकत्र हुए थे, जिससे अग्निशमन अभियान में बाधा उत्पन्न हुई। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें