Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, और चार अपराधियों की तलाश जारी

March 10, 2025

ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, और चार अपराधियों की तलाश जारी

बिहार डेस्क : भोजपुर जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट का मामला पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों को पुलिस ने भोजपुर जिले के बड़हरा थाने इलाके में लूटपाट के बाद भाग रहे थे। इस दौरान पुलिस ने 2 अपराधियों को पैर में गोली मारी। जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गए। जिसके पश्चात पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश छपरा के डोरीगंज की तरफ भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दो झोला लूटे गए गहने को बरामद किया। ज्वेलरी में लूट के बाद 4 बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस अब इन चारों बदमाशों की तलाश कर रही है।

यह है घटना

बता दे कि अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क के शोरूम से करोड़ों के गहने और नकदी लूट की थी। ये मामला नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक का है। बता दें कि भीड़भाड़ वाले इलाके में 6 से 7 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों ने तनिष्क शोरूम में गहने और नकदी की लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लूटपाट करते हुए यह बदमाश करीब आधे घंटे तक शोरूम के अंदर रहे। बाहर किसी को लूट की भनक तक नहीं लगी। हथियार बंद बदमाशों ने शोरूम में कार्यरत गनमैन की बंदूक भी लूट ली। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल तनिष्क शोरूम में पहुंच गई। तब तक लूट की घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश भाग निकले थे। अपराधियों के तलाश के दौरान भोजपुर जिले के बड़हरा थाने इलाके में छपरा से डोरीगंज की तरफ भागने के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों के पैर में गोली मारी अन्य भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज ने कहा कि लुटेरों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। जल्द ही बाकी चार अपराधियकों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस लूट की घटना को एक बड़ी चूक बताया है। इस पूरे मामले पर कार्रवाई की बात कही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें