Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश के पहलवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खेल मंत्रालय ने WFI पर लगा बैन हटाया

March 11, 2025

देश के पहलवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, खेल मंत्रालय ने WFI पर लगा बैन हटाया

नेशनल डेस्क : कुश्ती के खेल से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगाए गए निलंबन को वापस ले लिया है। इस निर्णय के बाद अब घरेलू प्रतियोगिताओं का आयोजन और राष्ट्रीय टीमों का चयन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए फिर से हो सकेगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

24 दिसंबर, 2023 को निलंबित कर दिया था

आपको बता दें कि खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को 24 दिसंबर, 2023 को निलंबित कर दिया था। निलंबन की वजह थी अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन स्थल की घोषणा में जल्दबाजी करना। मंत्रालय का मानना था कि यह कदम सही तरीके से नहीं उठाया गया था, जिससे स्थिति को लेकर विवाद पैदा हो गया था।

संजय सिंह की समिति का चुनाव…

21 दिसंबर, 2023 को संजय सिंह की अगुवाई में एक नई समिति ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि, यह जीत बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा के नंदिनी नगर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन स्थल के चयन के कारण विवादों में फंस गई थी। सरकार को इस फैसले से असहमति थी और इस पर प्रतिक्रिया दी थी।

सुधारात्मक कदमों के बाद निलंबन हटाया गया

खेल मंत्रालय ने अब यह कहा है कि भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं। WFI की ओर से किए गए सुधारों के बाद मंत्रालय ने निर्णय लिया कि निलंबन को वापस लिया जाए। इससे कुश्ती की प्रतियोगिताओं का आयोजन फिर से शुरू किया जाएगा और राष्ट्रीय टीमों का चयन भी संभव होगा। खेल मंत्रालय का यह कदम भारतीय कुश्ती के खेल में नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। निलंबन के हटने से अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ नए उत्साह और तैयारी के साथ आगे बढ़ सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें